फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP sends message of peace in village Baguli and Tajpur with a chaupal

हाथरस : गांव बगुली व ताजपुर में एसपी ने चौपाल लगाकर दिया शांति का संदेश

Thu, 08 Apr 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SP sends message of peace in village Baguli and Tajpur with a chaupal
हाथरस : पंचायत चुनाव के चलते मुरसान क्षेत्र के एक गांव में बैठक को संबोधित करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ताजपुर व बगुली में बृहस्पतिवार को हाथरस एसपी विनीत जायसवाल, सीओ सादाबाद ब्रह्मसिंह, एसडीएम सदर अंजली गंगवार, मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा, पीआरओ एसपी सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार शर्मा व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एक चौपाल लगाई गई। जिसमें गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी व गणमान्य लोगों को बुलाया गया।
बता दें कि ग्राम पंचायत बगुली पूर्व में थाना इगलास अलीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आता था। लेकिन अब कुछ समय पहले नए परिसीमन आने के बाद ग्राम पंचायत बगुली थाना मुरसान के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन

एसपी ने लोगों को बताया कि मतदान के दौरान सभी व्यक्ति निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अगर कोई व्यक्ति मतदाता को डरा धमकाता या किसी भी तरह का प्रलोभन दे तो उसकी सूचना संबंधित पुलिस अधिकारियों को दें। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजकता फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed