{"_id":"61c611c9594b1c0c833c929e","slug":"hathras-sp-railway-inspected-the-police-station-saw-maintenance-hathras-news-ali2814364179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसपी रेलवे ने किया थाने का निरीक्षण, देखा रखरखाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसपी रेलवे ने किया थाने का निरीक्षण, देखा रखरखाव
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने का निरीक्षण करते एसपी रेलवे। संवाद
- फोटो : HATHRAS
Link Copied
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
शुक्रवार को हाथरस सिटी स्टेशन के जीआरपी थाने का एसपी रेलवे ने निरीक्षण किया। उन्होंने थाने का रखरखाव देखा और पूरे साल के घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी के आगमन को लेकर पुलिस कर्मी सुबह से ही एक्शन मोड़ में नजर आए। स्टेशन आने जाने वाले पैनी नजर रखी गई। थाने व स्टेशन परिसर की विशेष साफ सफाई की। एसपी के आगमन को लेकर अधीनस्थों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर के अंत के साथ आला अफसर सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर को एसपी रेलवे मोहम्मद मुस्ताक हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचे। एसपी का थाना प्रभारी ने बुके भेंटकर स्वागत किया। अधीनस्थों ने बताया कि पूरे साल छह मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने अब तक कितने मुलजिम जेल में है कितने बाहर है। इसके बारे में पूछताछ की। अभिलेखों को चेक किया। उसके बाद गंतव्य को रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।