फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP candidate Brijmohan Rahi's health deteriorated, hospitalized

हाथरस : सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 Feb 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SP candidate Brijmohan Rahi's health deteriorated, hospitalized
हाथरस : एक निजी अस्पताल में सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही का होता उपचार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही की तबियत बिगड़ गई। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। राही का आरोप है कि उन्हें प्रसाद के रूप में जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया है। यह उनके विरोधियों की साजिश है। इधर, प्रत्याशी की तबियत खराब होने की जानकारी पाकर एसडीएम सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी व कोतवाली पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
हाथरस सदर सीट से सपा-रालोद प्रत्याशी बृजमोहन राही की तबियत बिगड़ने पर उन्हें आगरा रोड स्थित प्रेम रघु चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। राही को दो दिन से उल्टी-दस्त की शिकायत है। अस्पताल में भर्ती राही ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंगलवार को जब वह लोहट बाजार में प्रचार कर रहे थे तो इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें यह कहकर पेड़ा खिला दिया कि यह मां कंकाली का प्रसाद है।
विज्ञापन

राही का कहना है उन्होंने यह कहकर पेड़ा खाने मना भी कर दिया कि वह डायबिटिक हैं, फिर भी इस व्यक्ति के फिर से कहने पर उन्होंने थोड़ा सा पेड़ा खा लिया। तब से ही उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्हें काफी उल्टियां हुईं। दस्त तो उन्हें अभी भी हो रहे हैं। अभी भी डायपर लगाकर काम चला रहे हैं। राही का आरोप है कि उन्हें प्रसाद के नाम पर जहरीला पदार्थ खिलाया गया है और यह उनके विरोधियों की साजिश है। राही ने अपने किसी विरोधी का नाम नहीं लिया है और उनका यह भी कहना है कि वह इस मामले में कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं करा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed