फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sooraj showed his attitude, increased tantrums of electricity

हाथरस: सूरज ने दिखाए तेवर तो बिजली के बढ़े नखरे

Wed, 27 May 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sooraj showed his attitude, increased tantrums of electricity
हाथरस: तपती गर्मी से बचने के लिए सिर पर छाता लगाकर जाती युवती। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सूरज ने तेवर दिखाएं तो बिजली ने भी नखरे दिखाना शुरू कर दिया है। शहर से देहात तक हर रोज कई कई घंटे बिजली दिन और रात में जा रही है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति को सामान्य बनाने में ढिलाई बरत रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। इस कारण कभी मशीनों में धमाका हो रहा है तो कभी लाइन में फाल्ट हो रहे। चिलचिलाती गर्मी में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर के नवीपुर बिजलीघर पर बीती रात्रि में ट्रांसफार्मर में कोई खराबी आ गई। इस कारण बिजली ने पूरी रात आंख मिचौली का खेल खेला।
विज्ञापन

गिजरौली बिजलीघर पर वीसीबी में धमाका हो गया। इस कारण शाम सात बजे से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा महौ, सलेमपुर और चंदपा आदि से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में हर रोज हो रहे फाल्ट के कारण कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के मारे छोटे-छोटे बच्चों का बुरा हाल है। यहां तक के लोगों को पीने के पानी की तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बिजली महकमे की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed