फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Son, along with friend, strangled father to land and killed him

हाथरस: जमीन के लिए बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर बाप को गला घोंटकर मार डाला

Sun, 28 Jun 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Son, along with friend, strangled father to land and killed him
हाथरस: पिता की हत्या का आरोपी पुत्र दोस्त के साथ पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने वृद्ध पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इन हत्यारोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और मामले का राजफाश कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि 25 जून की रात को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली निवासी रवेंद्रपाल सिंह (65 वर्ष) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई रमेश पाल सिंह ने थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का शनिवार को खुलासा कर दिया। एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि रविंद्र पाल सिंह की गत दिवस उनके ही प्लॉट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसका मुकदमा उनके भाई ने थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज कराया था। मामले की छानबीन व वहां निकट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की गई तो मामले का खुलासा हुआ इसमें मृतक के बेटे उपेंद्र उर्फ टिंकू ने अपने दोस्त दलजीत पुत्र मुनेशपाल निवासी हड़तौली थाना देहात जिला बुलंदशहर के साथ मिलकर गमछे से अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस की मानें तो रविंद्रपाल अपनी जमीन को बेचना चाहता था, जबकि उसका बेटा यह चाहता था कि जमीन नहीं बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो रविंद्र का बेटा चाहता था कि उसका पिता यदि जमीन बेचे तो उसके बदले वह बुलंदशहर के गांव हड़तौली में जमीन ले ले। इसकी वजह यह थी कि रविंद्र के बेटा टिंकू की मौसी यही रहती है और वह बचपन से इसी गांव में रहता था। इसको लेकर दोनों पिता-पुत्र में विवाद रहता था। इसी विवाद के चलते बेटे ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। निकट में एक डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे जब पुलिस ने खंगाले व पूछताछ की तो यह बात उजागर हुई। हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने मय पुलिस फोर्स के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed