फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Somewhere there is no toilet, somewhere the air filling machine is defective

हाथरस : कहीं शौचालय नहीं, तो कहीं हवा भरने की मशीन खराब

Fri, 16 Dec 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Somewhere there is no toilet, somewhere the air filling machine is defective
हाथरस : सादाबाद की एक पेट्रोल पंप पर खराब पड़ी हवा भरने की मशीन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में संचालित पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर शौचालयों की सुविधा नहीं है तो कुछ पर गाड़ियों में हवा भरने की मशीन ही खराब पड़ी है। यहां तक कि कुछ पर तो मूलभूत सुविधाओं के नाम महज खानापूर्ति की गई है।
पेट्रोल पंपों पर मार्केटिंग डिसीप्लेन गाइडलाइन (एमडीजी) के तहत ग्राहकों को कई प्रकार की निशुल्क सुविधाओं को दिए जाने का प्राविधान है। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छ एवं साफ सुलभ शौचालय अवश्य होना चाहिए। पेट्रोल पंप प्रोपराइटर शौचालय का निर्माण तो करवाते हैं, लेकिन उसमें ताला लगाकर बंद रखते हैं। कई पेट्रोल पंपों पर शौचालय इतने गंदे होते हैं कि इनमें पानी तक की सुविधा नहीं होती है। पेट्रोल पंप पर स्वच्छ पेयजल के नाम पर भी महज खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर पेयजल व्यवस्था आउटलेट के पीछे की जाती है। जहां तक ग्राहक की नजर भी पहुंच पा रही है। अगर निशुल्क हवा की बात करें तो पेट्रोल पंपों पर हवा भरने की मशीन तो लगी होती है, लेकिन हवा भरने की ज्यादातर मशीनें खराब होती हैं। दूसरी ओर से हवा भरने के लिए कर्मचारी मौजूद नहीं होते। इस कारण उपभोक्ताओं को इस सुविधा का सुचारु रूप से लाभ नहीं मिल रहा है। नि:शुल्क दूरभाष की व्यवस्था भी कोसों दूर है। प्राथमिक उपचार किट केबिन में बंद कर रख दी जाती हैं। निरीक्षण के दौरान यह किट अफसरों को दिखाकर खानापूर्ति की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर शौचालयों व पीने के लिए पानी की सुविधा मुहैया नहीं हो पाती है। यहां तक कि पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों में हवा भरने की कहने पर बात को घुमा दिया जाता है। कई पेट्रोल पंपों पर तो हवा की मशीन खराब है, यह कहकर टाल दिया जाता है।

-अवनीश, सादाबाद
पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं को देने के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। हवा भरने की मशीन तो अक्सर खराब रहती है। शौचालयों में पानी नहीं मिलता है या फिर शौचालय गंदे मिलते हैं, जबक यह नियमों का खुला उल्लंघन है।
भानु, बाबली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed