{"_id":"6176fc1559b0c673aa5e2c33","slug":"hathras-solve-the-problems-of-entrepreneurs-on-priority-hathras-news-ali2766669138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से कराएं निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से कराएं निस्तारण
विज्ञापन
बैठक में मौजूद उद्यमी।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मंडलायुक्त, अलीगढ़ गौरव दयाल ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ मंडलीय उद्योग बंधु समिति की केला फॉर्म निकट औद्योगिक आस्थान में समीक्षा बैठक की। इस मौके पर मंडलायुक्त ने अधीनस्थों से कहा कि वह उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करें। उद्योगों को बढ़ावा तथा बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जिला स्तर पर संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यमी अपनी समस्या सर्वप्रथम विभागीय अधिकारी के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करें, ताकि यदि कोई छोटी-मोटी शिकायत है तो उसका निस्तारण वहीं संभव हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि विभागीय अधिकारी के माध्यम से उसका निस्तारण संभव नहीं है, तो उसे उच्च स्तर पर संज्ञान में लाया जाए और यदि आवश्यकता पड़ी तो राज्य उद्योग बंधु की बैठक में भी आपके प्रकरण को रखा जाएगा।
विज्ञापन
उद्यमी नन्नू मल गुप्ता, निधिश अग्रवाल तथा मैसर्स एलएस प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को मंडलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया। अन्य जनपद की समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। बैठक में काफी उद्यमी मौजूद थे।