{"_id":"608da20c8ebc3e8dbb6594cf","slug":"hathras-social-workers-arranged-oxygen-cylinders-hathras-news-ali2622680105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : समाजसेवियों ने कराई ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : समाजसेवियों ने कराई ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए शहर के कुछ समाजसेवियों ने अब लोगों को ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई है। रविवार को कुछ सिलिंडर यहां आ भी गए। यह सिलिंडर कोरोना रिपोर्ट, चिकित्सक संबंधी कागजात और जमानत राशि के आधार पर दिए जाएंगे।
खाली सिलिंडर को 24 से 48 घंटे के अंदर लौटाना होगा। इसके लिए समाजसेवियों ने आपस में धनराशि भी एकत्रित की और तब यह सिलिंडर मंगाए। अमित बंसल, बांकेबिहारी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल , डॉ. शशांक मोहता, मधुर बिंदल आदि ने यह पहल की है। इसके लिए कुछ नंबर भी जारी किए गए हैं। औद्योगिक आस्थान हाथरस के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता ने बताया कि यह सिलिंडर केला फॉर्म हाउस औद्योगिक क्षेत्र हाथरस पर उपलब्ध होंगे।