फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Snatching mobile and money after beating tempo driver

हाथरस : टेंपो चालक से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीने

Fri, 17 Sep 2021 03:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Snatching mobile and money after beating tempo driver
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एक टेंपो चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीन लिए। टेंपो चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर चालक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
कस्बा सादाबाद के मोहल्ला कश्यप नगर निवासी सचिन गौतम बृहस्पतिवार की दोपहर को टेंपो लेकर हाथरस की ओर आ रहा था। इसी बीच बिसाना निकट अज्ञात हमलावरों ने उसे रोका और मारपीट करने लगे। बदमाश उससे रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। चालक के पिता अरविंद कुमार गौतम ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 18 महीने पहले उनके छोटे बेटे शरद गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बुधवार को कोर्ट में गवाही देने के लिए वो गया। लेकिन गवाही नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष गवाही न देने की धमकी कई दिनों से दे रहा था। इसकी जानकारी सादाबाद पुलिस को भी दी गई। गवाही देने की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को उनके बेटे के साथ मारपीट कर उससे मोबाइल फोन व नकदी छीन ली गई है। इस मामले में कोतवाली चंदपा प्रभारी एसएचओ नीतावीर सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों द्वारा मारपीट का मामला है। मोबाइल व नकदी छीनने की बात संदिग्ध लग रही है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed