फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sky Blue won the trophy by defeating Blue

हाथरस : ब्ल्यू को हराकर स्काई ब्ल्यू ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Fri, 21 Oct 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sky Blue won the trophy by defeating Blue
हाथरस : जीत के बाद मैन ऑफ द मैच ऋतुराज को ट्रॉफी देते स्टेडियम के डायरेक्टर रिंकू सिंह और अतिथि चौध - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित रिंकू सिंह क्रिकेट स्टेडियम एंड एकेडमी में चल रहे सादाबाद प्रीमियर लीग सीजन वन का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार की दोपहर को टीम स्काई ब्ल्यूड और ब्ल्यू के बीच खेला गया। टीम स्काई ब्ल्यू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीत लिया।
टीम स्काई ब्ल्यू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम स्काई ब्ल्यू ने सात विकेट के नुकसान पर 108 रनों का सामान्य स्कोर बनाया। इसमें ललित ठाकुर ने 25 और गौरव ने 26 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ब्लू की शुरुआत बेहद खराब रही। विपक्षी टीम की शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के चलते शुरुआती ओवरों में टीम ब्ल्यू के महत्वपूर्ण विकेट गिर गए।
विज्ञापन

इसके चलते टीम ब्ल्यू 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। 40 रनों के बड़े अंतर से टीम स्काई ब्ल्यू ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रवि चौधरी को बेस्ट बल्लेबाज, जगदीश को बेस्ट गेंदबाज, मोहित को बेस्ट क्षेत्र रक्षक और देवेंद्र को बेस्ट विकेट कीपर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले रवि चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। अंतिम मुकाबले में ऋतुराज मैन ऑफ द मैच चुने गए। स्टेडियम के डायरेक्टर रिंकू सिंह ने अतिथि चौधरी वीरपाल सिंह, जगवीर चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, भाजपा नेता अमित चौधरी, अभिनेता केशव देव शेरू, हरिओम चौधरी, प्रवीण कुमार, कोच नितिन यादव, राकेश कुमार आदि का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed