{"_id":"609c09e18ebc3e80d06c487b","slug":"hathras-six-ventilators-and-instructions-to-increase-in-kovid-l-two-hospital-hathras-news-ali2629695141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोविड एल-टू अस्पताल में छह वेंटिलेटर और बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोविड एल-टू अस्पताल में छह वेंटिलेटर और बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को एमडीटीबी अस्पताल स्थित कोविड-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने वेंटिलेटर बढ़ाने के साथ 10 बेड की व्यवस्था भूतल पर ही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने डीएम को बताया कि जिले में विभाग के पास 22 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, जिसमें से 12 वेंटिलेटर कोविड एल टू एमडीटीबी हॉस्पिटल में क्रियाशील हैं। जिला चिकित्सालय में भी चार वेंटिलेटर क्रियाशील हैं। डीएम ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान और सासनी में लगे वेंटिलेटरों को स्थानांतरित कराते हुए एमडीटीबी हॉस्पिटल में इनकी संख्या 12 से बढ़ाकर 18 करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कोविड वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। डीएम ने एमडीटीबी हॉस्पिटल में भूतल पर 10 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, जिससे अशक्त और पहले तल पर जाने में अक्षम मरीजों का इलाज भूतल पर किया जा सके। डीएम ने कहा कि अस्पताल में आरक्षित कोविड वार्ड के लिए राउंड द क्लॉक तीन पालियों में तीन-तीन डॉक्टर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। कोविड वार्ड में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा के दृष्टिगत पीपीई किट पहनकर ही वार्ड में कार्य करने के निर्देश दिए।