फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Six people died in Nagla Singi after drinking alcohol a month ago

हाथरस : एक माह पहले शराब पीने के बाद नगला सिंगी में भी हुई थी छह लोगों की मौत

Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Six people died in Nagla Singi after drinking alcohol a month ago
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस जिले में भी एक माह पहले शराब पीने के बाद छह लोगों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई थी। तब इन मौतों को लेकर खासा बखेड़ा हुआ था। तब यह आरोप भी लगाए गए थे कि यह मौतें जहरीली शराब के कारण हुई हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था और शराब के नमूने भी जांच में सही पाए गए थे।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी में 27 अप्रैल को सिंगी समाज के कुछ लोगों ने कुलदेवता की पूजा की थी। रिवाज के अनुसार वहां शराब चढ़ाई गई थी और इसका सेवन किया गया था। इससे लाखन, बलवीर, अशोक , नेत्रपाल, सोहन, मोहन की मौत हो गई थी। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई थी। तब देसी मदिरा की दो दुकानों को सील कर जांच के लिए इनके नमूने भेजे गए थे। प्रशासन कई दिन तक हलाकान रहा था।
विज्ञापन

मृतकोें के परिजनोें ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति जो अवैध रूप से शराब बेचता है, उसने यह जहरीली शराब पिलाई है। पुलिस ने आरोपी रामहरी निवासी नगला दया को गिरफ्तार कर लिया था। तब एक आबकारी निरीक्षक, एक एसआई व एक कांस्टेबल को निलंबित भी किया गया था। हालांकि आबकारी विभाग ने जब इस शराब की जांच कराई थी तो नमूने मानक पर खरे पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था तो बिसरा जांच के लिए भेजा गया था। उसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed