{"_id":"6202bde3425af9682b7154e7","slug":"hathras-six-cases-registered-for-violation-of-code-of-conduct-illegal-liquor-and-gold-also-recovered-hathras-news-ali284788732","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आचार संहिता उल्लंघन के छह मुकदमे दर्ज, अवैध शराब-सोना भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आचार संहिता उल्लंघन के छह मुकदमे दर्ज, अवैध शराब-सोना भी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मंगलवार को चुनाव को लेकर पुलिस के चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्रवाई की समीक्षा की। एसपी ने चुनाव के मद्देेनजर कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
एसपी ने विधानसभा चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा में यह जानकारी मिली कि पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र की बरामदगी व अवैध शस्त्र निर्माण में 82 अवैध शस्त्रों और करीब 158 कारतूसों की बरामदगी की गई है। एक-एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अवैध शराब का निर्माण एवं शराब तस्करी करते हुए 136 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 3408 लीटर अवैध शराब (देसी व अंग्रेजी) बरामदगी की गई है। मथुरा में छापा मारकर अवैध शराब का उत्पादन करने वाली एक शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। इसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
30,887 के खिलाफ हुई निरोधात्मक कार्रवाई
हाथरस। 30,887 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। गुंडा एक्ट में 99 नोटिस जारी किए गए। धारा 110 जी में 210 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सात व्यक्तियों के विरुद्ध जिला बदर और सात गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में 43 लोगों के के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा अब तक 9,437 लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया गया है, जो लगभग 80 फीसदी हैं। 803 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया और लाइसेंसी विस्फोटक पदार्थों की दुकानों की सभी 81 दुकानों की जांच की गई। गांजा करीब 5 किलो 300 ग्राम और 10 ग्राम स्मैक, 250 ग्राम मार्फीन व नशीला पाउडर डायजापॉम करीब 850 ग्राम बरामद किया गया है। संवाद
जिले में अभी तक 15 हजार लोगों को बांटी विश्वास पर्ची
हाथरस। 15000 विश्वास पर्ची गांव-गांव में जाकर बांटकर लोगों को निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अब तक सात मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की गई। एसपी ने चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में उड़नदस्ता टीम को प्रतिदिन जब्तीकरण, बरामदगी आदि के संबंध में निर्धारित प्रारूप में सूचना उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने पर आपत्ति जाहिर की। संवाद