फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SIT and teachers with pending cases will not be relieved

हाथरस : एसआईटी व लंबित मामले वाले शिक्षक-शिक्षिका नहीं होंगे कार्यमुक्त

Tue, 02 Feb 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SIT and teachers with pending cases will not be relieved
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची में शामिल 180 शिक्षक-शिक्षिकाओं में से ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा, जिनका नाम एसआईटी की सूची में शामिल है या फिर उनके खिलाफ कोई अन्य मामला लंबित है। अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को मंगलवार को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
जिले से 180 शिक्षक-शिक्षिका अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत दूसरे जिलों में जा रहे हैं, जबकि यहां पर 356 शिक्षक-शिक्षिका अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत इस जिले में आ रहे हैं। मंगलवार को जिले से जाने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाएगा, लेकिन उन शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा, जिनके खिलाफ एसआईटी की जांच चल रही है या फिर अन्य कोई विभागीय जांच लंबित है।
विज्ञापन

बीएलओ की ड्यूटी करने वालों को भी कार्यमुक्त कर दूसरे शिक्षकों को उनकी जगह पर बीएलओ ड्यूटी में लगाया जाएगा। इसे लेकर बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त करते हुए बीएलओ ड्यूूटी में परिवर्तन कराया जाए। बीएसए ने यह भी बताया कि ऐसे शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा, जिनकी एसआईटी जांच चल रही है या फिर उनके खिलाफ कोई विभागीय जांच लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed