फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sisters tie love on the wrists of brothers

हाथरस : बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार

Thu, 11 Aug 2022 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sisters tie love on the wrists of brothers
हाथरस : रक्षाबंधन के लिए बाजार में राखी खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे वचन लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। गिफ्ट गैलरी में खरीदारी के लिए खासी भीड़ भाड़ रही। शुक्रवार को भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान काफी लोग ससुराल भी गए।
रक्षाबंधन के मौके पर बृहस्पतिवार की सुबह से बहनों में खुशी का माहौल था। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। तिलककर आरती उतारी। भाइयों ने उन्हें रक्षा का वचन दिया। बहनों ने घेवर व अन्य मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाइयों के राखी बांधने के बाद बहनें काफी खुश दिखीं। बहनों ने हाथों पर मेहंदी भी लगाई। बहनों ने उपवास रखा। काफी लोगों ने ससुराल जाकर बूरा खाने की रस्म भी निभाई। सोशल मीडिया पर भी रक्षाबंधन का उल्लास छाया रहा। संवाद
विज्ञापन

शाम तक घेवर की दुकानों पर रही भीड़
इस बार रक्षाबंधन का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर शहर के सासनी गेट, बैनीगंज, नयागंज आदि स्थानों पर मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ रही। इसके अलावा गिफ्ट गैलरी में भी उपहार खरीदने के लिए भाइयों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed