{"_id":"61214ca08ebc3e7a240427b0","slug":"hathras-sister-bought-rakhi-brothers-bought-saris-and-gifts-sikandhra-rahu-news-ali271226073","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बहन ने राखी तो भाइयों ने खरीदे साड़ी व उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बहन ने राखी तो भाइयों ने खरीदे साड़ी व उपहार
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर खेवर खरीदने के लिए लगी दुकानों पर भीड़।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
रक्षाबंधन के त्योहार पर नगर के बाजार गुलजार हो गए। शनिवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जमकर घेवर, मिठाई, मेवा, साड़ी व राखियों की खरीदारी की। बाजार में देर शाम तक चहल-पहल रही। इधर, अलीगढ़-सिकंदराराऊ के मध्य आधा दर्जन से ज्यादा बसें खराब होने के कारण बीच में खड़ी हो गई। यातायात व्यवस्था व सुरक्षा के लिए कोतवाल प्रवेश राना गश्त करते नजर आए।
बता दें कि कोरोना काल में पाबंदियों की वजह से बाजार एकदम सूना हो गया था। लेकिन, रक्षाबंधन पर लोग घरों से बाहर निकल आए। बहनों ने भाइयों के घर राखियां खरीदीं, तो कुछ बहनें भाई को राखी बांधने उनके घर भी गईं। भाई भी बहन के लिए कपड़े व उपहार लेते दिखे।
साड़ियों की सेल की दुकानों पर भाइयों ने बहनों के लिए साड़ियां खरीदीं। त्योहार को लेकर रोडवेज बसें भी खचाखच भरी नजर आई। हालांकि, खटारा होने के कारण कई बसें बीच में ही खड़ी हो गई जिससे बहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डग्गेमार वाहन से लोग जैसे-तैसे अपने गंतव्य पर पहुंचे।