फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 'Sir' protect the life of my husband and my family

हाथरस : ‘साहब’ मेरे पति व मेरे परिवार के प्राणों की रक्षा करें

Thu, 25 Nov 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 'Sir' protect the life of my husband and my family
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर तैनात तीन कर्मचारियों पर एसडीएम सासनी के रीडर की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं और इनसे अपने पति व अन्य परिजनों की जान को खतरा बताया है। इसे लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है। एक शिकायती पत्र डीएम को भी भेजा गया है। इस मामले के सुर्खियों में आने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में चर्चाएं जोरों पर हैं।
उपजिलाधिकारी सासनी के रीडर राहुल सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने पत्र के माध्यम से कहा है कि कलेक्ट्रेट में तैनात तीन कर्मचारियों से उनके पति के प्राणों की रक्षा की जाए। उन्होंने है कहा कि यह कर्मी शासनादेशों की अनदेखी करते हुए उच्चाधिकारियों को गुमराह करते हुए लगभग 20-21 वर्षों से अनवरत जिला मुख्यालय पर तैनात चले आ रहे हैं। इनकी काफी समय से तैनाती होने का उनके पति राहुल सिंह द्वारा कर्मचारी बैठकों में विरोध किया जाता रहा है। उनके पति को इन तीनों के खिलाफ न बोलने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

इन तीनों के जिले कुख्यात अपराधी किस्म के नेताओं, भूमाफिया, खनन माफिया, प्रापर्टी डीलरों और ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने और पटलों पर धोखाधड़ी कर अधिकारियों को गुमराह करने के साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। शासनादेशों के क्रम में व 20-21 वर्ष से अधिक समय एक ही स्थान जिला मुख्यालय पर तैनात रहने के फलस्वरूप इनको तत्काल हटाया जाए और इनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जाए। रजनी सिंह ने कहा है कि यह लोग उनके पति राहुल सिंह के साथ कोई भी घटना करा सकते हैं। ये लोग पूर्व में उनके पति के मित्र रहे है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि अगर न्याय नहीं मिलता है तो न्यायालय की शरण जाने का बाध्य होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed