{"_id":"60bd07ec8ebc3e282f5011aa","slug":"hathras-silence-spread-in-the-markets-due-to-corona-curfew-hathras-news-ali2648718169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजारों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजारों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
हाथरस : लॉकडाउन के चलते सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप भले ही कम होता जा रहा है, लेकिन शासन के निर्देशों के चलते जिले में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू लागू है। इस कारण रविवार को भी बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह अनावश्यक रूप से खुलीं दुकानों को पुलिस कर्मियों ने बंद कराया। लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का अभाव दिखा। इसका असर इन दोनों विभागों की आमदनी पर भी दिखा। रोडवेज और रेलवे के अधिकारी इसे लेकर परेशान रहे।
कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट के दौरान रविवार की सुबह सात से 11 बजे तक बाजार खुले। लोगों ने इस दौरान खाद्य सामग्री की खरीदारी की। शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, सासनी गेट आदि बाजारों में खामोशी छाई रही। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम को हालांकि सड़कों पर चहल-पहल दिखी।
रविवार को अनावश्यक रूप से खुल रहीं दुकानों को पुलिस ने बंद भी कराया। कोरोना संक्रमण के चलते रोडवेज की बसें लोकल रूटों पर ही संचालित हो रही हैं। बसों में यात्रियों का अभाव भी दिखा। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। लोगों के घरों से न निकलने के कारण रेलवे व रोडवेज की आमदनी पर असर पड़ रहा है।