फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Silence in the markets due to Corona curfew

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजारों में छाई खामोशी

Sun, 30 May 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Silence in the markets due to Corona curfew
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, फिर भी कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है। कर्फ्यू के चलते रविवार को भी शहर के बाजारों में खामोशी छाई रही। सुबह सात से 11 बजे तक कर्फ्यू में छूट के दौरान अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को पुलिस कर्मियों ने बंद कराया। हालांकि इस अवधि में लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का अभाव दिखा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रविवार को भी कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहा। इसके चलते रविवार की सुबह लोगों ने बाजारों में जरूरी चीजों की खरीदारी की। शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, सासनी गेट आदि बाजारों में कर्फ्यू खत्म होने के बाद खामोशी छा गई। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम को हालांकि सड़कों पर लोगों की चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन

रविवार को अनावश्यक रूप से खुल रहीं दुकानों को पुलिस ने बंद भी कराया। कोरोना संक्रमण के चलते रोडवेज की बसें लोकल रूटों पर ही संचालित हो रही हैं, लेकिन इन बसों में यात्रियों का अभाव दिखा। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। इसका असर रोडवेज और रेलवे की आमदनी पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed