फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shraadh performed on Pitru Amavasya, farewell to ancestors

हाथरस : पितृ अमावस्या पर किया श्राद्ध तर्पण, पूर्वजों को दी विदाई

Mon, 26 Sep 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस एक पखवाड़े से चल रहे पितृपक्ष की रविवार को विदाई हो गई।पितृ अमावस्या के मौके पर लोगों ने घरों में पूर्वजों के लिए श्राद्ध तर्पण किया और उनको विदाई दी गई।घर-घर कुशा, काले तिल और दूध मिश्रित जल से तर्पण किया गया।

विज्ञापन
Hathras: Shraadh performed on Pitru Amavasya, farewell to ancestors
हाथरस : गांव सूसामई में पितृ अमावस्या पर पितरों के लिए श्राद्ध तर्पण करते भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्च - फोटो : HASAYAN

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक पखवाड़े से चल रहे पितृपक्ष की रविवार को विदाई हो गई। पितृ अमावस्या के मौके पर लोगों ने घरों में पूर्वजों के लिए श्राद्ध तर्पण किया और उनको विदाई दी गई। सोमवार को शारदीय नवरात्र के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। पितरों के निमित्त तर्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए भी गए।

रविवार को पितृ अमावस्या के मौके पर श्राद्ध तर्पण के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। उनको सामर्थ्यानुसार दक्षिणा दी गई। घर-घर कुशा, काले तिल और दूध मिश्रित जल से तर्पण किया गया। सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोरों, कछला और राजघाट आदि गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर पितरों की शांति की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed