फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Show cause notice to 53 Gram Panchayat secretaries, clarification sought

हाथरस : 53 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 13 Jul 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Show cause notice to 53 Gram Panchayat secretaries, clarification sought
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों में आवश्यक सामग्री की खरीद न करने के मामले में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने 53 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द सामानों की खरीद करते हुए संबंधित एडीओ के माध्यम से आख्या उपलब्ध कराएं। अन्यथा कि स्थिति में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रुप में परिवर्तित कर संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में पंचायत भवनों में कंप्यूटर, इंटरनेट, फर्नीचर आदि की सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए शासन की ओर से बजट भी जारी किया गया। इस बजट के आने के बाद भी पंचायत सचिवों द्वारा अभी तक जरूरी सामानों की खरीद नहीं की गई है।
विज्ञापन

सामान खरीदने में लापरवाही पर डीपीआरओ ने ब्लॉक सासनी के 12, हसायन के 3, सहपऊ के 4, सिकंदराराऊ के 5, हाथरस के 4, मुरसान के 15 व सादाबाद के 10 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि तीन दिवस के अंदर नोटिस के सापेक्ष स्पष्टीकरण एडीओ के माध्यम से उपलब्ध कराएं। अन्यथा कि स्थिति में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed