{"_id":"609abd508ebc3e47792b8deb","slug":"hathras-show-cause-notice-to-10-scavengers-done-without-pay-hathras-news-ali262899618","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 10 सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस, किया वेतन रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 10 सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस, किया वेतन रहित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायतराज विभाग की ओर से इन-दिनों ग्राम पंचायतों में टीम गठित कर सफाई के अलावा सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने पांच ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया तो इस काम में लापरवाही पोल खुल गई। निरीक्षण में सैनिटाइजेशन और सफाई के काम में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने 10 सफाई कर्मियों को नो वर्क, नो पे के सिद्धांत पर वेतन रहित करने की कार्रवाई की है। इन सभी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ को ग्राम कुम्हरई में तैनात सफाई कर्मी मटरूमल, राजकुमार, रुबी देवी, अशोक कुमार, अब्दुल मजीद गैरहाजिर मिले। ग्राम पंचायत पैकवाड़ा में सैनेटाइजेशन व सफाई के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान हसन बाबू, लता, मुकेश, राजकुमार गैरहाजिर मिले।
ग्राम पंचायत पैकवाड़ा में तैनात सफाई कर्मी राजेश कुमार के पिछले कई दिनों से गैरहाजिर होने की जानकारी मिली। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नो वर्क नो पे के तहत वेतन रहित करने की कार्रवाई की। सभी गैरहाजिर सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।