{"_id":"6309099d6591ef312b26e52e","slug":"hathras-shops-started-decorating-in-the-fair-leveling-work-intensified-hathras-news-ali298977431","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेले में सजने लगी दुकानें, समतलीकरण का काम हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेले में सजने लगी दुकानें, समतलीकरण का काम हुआ तेज
विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज क्षेत्र में होता समतलीकरण का काम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जैसे-जैसे मेला श्रीदाऊजी महाराज की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तैयारियां परवान चढ़ रही हैं। मेला क्षेत्र में दुकानें लगना शुरू हो गई हैं। रंगाई-पुताई और भूमि के समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही झूला व खेल तमाशे लगाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस बार मेला क्षेत्र में तीन शिफ्टों में सफाई का काम कराने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि मेला क्षेत्र साफ-सुथरा रहे।
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी से मेले की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा दंगल में स्टेडियम में रंगाई-पुताई व मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
इसके अलावा मेला क्षेत्र में दाऊ बाबा व कन्हैया जी से संबंधित पेंटिंग की जा रही है। इसके अलावा झूला, मौत का कुआं लगाने का काम भी शुक्रवार को तेजी से चला। मेले मेला क्षेत्र को जाने वाले मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है। महिला बाजार व मुख्य मार्ग पर खजला, हलवा पराठा, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों को लगाने के लिए बैरीकेडिंग आदि का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इस बार मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। मोबाइल शौचालय भी बनाए जाएंगे। इस अलावा तीन शिफ्टों में कर्मी कार्य करेंगे। नगर पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी भी यहां ड्यूटी में लगे हुए हैं। सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू ने बताया कि इस बार मेला क्षेत्र में तीन शिफ्टों में सफाई का कार्य कराया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दो बजे से शाम सात बजे और तीसरी शिफ्ट सात बजे से रात दो बजे तक चलाने की अधिकारियों ने कार्य योजना बनाई है। संवाद