{"_id":"609c14918ebc3e587967715d","slug":"hathras-shops-opened-in-corona-curfew-during-the-day-hathras-news-ali2629754152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में दिन में खुलीं दुकानें तो उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में दिन में खुलीं दुकानें तो उमड़ी भीड़
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू में बुधवार की सुबह जब दुकानें खुलीं तो काफी भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी। ईद के त्योहार के मद्देनजर लोगों ने जमकर खरीदारी की। कई बाजारों में जाम के हालात पैदा हो गए। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। कोरोना कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों के विपरीत ऐसी दुकानें भी खुलीं, जिनके खुलने की इजाजत नहीं है। हालांकि कुछ बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
कोरोना कर्फ्यू में सुबह जब दवा, दूध, फल, सब्जी के साथ परचूनी की दुकानें खुलीं तो बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों नेे ईद के त्योहार को लेकर जमकर खरीदारी की। हालांकि कोरोना के चलते लोगों ने जरूरी सामान ही खरीदा। इस दौरान सामाजिक दूरी दिखाई नहीं दी। पुलिस की सख्ती के बाद भी नियमों का उल्लंघन कर दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। कुछ दुकानदार शाम तक चोरी छिपे सामान बेचते रहे। हालांकि शहर के कुछ मुख्य बाजारों में सन्नाटा दिखा।