फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shopkeepers shut Punjabi market in protest against the administration's action

हाथरस : प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने पंजाबी मार्केट रखा बंद

Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Shopkeepers shut Punjabi market in protest against the administration's action
हाथरस : पंजाबी मार्केट की बंद दुकानें। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को दुकानदारों ने पंजाबी मार्केट बंद रखा और अपना आक्रोश जताया। इस मार्केट के कुछ दुकानदारों ने जब आस-पास की दुकानें बंद कराने का प्रयास किया तो दुकानदारों की आपस में ही नोक-झोंक व कहासुनी हो गई। हालांकि कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर इन्हें शांत कराया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर शाम एसडीएम सदर ने शहर के मुख्य बाजारों का निरीक्षण किया था। इस पर एसडीएम सदर ने पाया था कि काफी दुकानदार मास्क नहीं लगाए हुए थे और उनके यहां सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर ने चार दुकानों को 24 घंटे के लिए सील करा दिया था। एसडीएम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम की इस कार्रवाई पर दुकानदारोें ने अपना आक्रोश जताया। दुकानदारों ने पंजाबी मार्केट को पूरी तरह से बंद रखा और दुकानें नहीं खोली। दुकानदारों का कहना था कि यह व्यापारियों का उत्पीड़न हैं। यदि किसी ने नियमों का पालन नहीं किया था तो केवल उसका चालान किया जा सकता था। दुकानें सील करना गलत है। काफी दुकानदार वहां एकत्रित हो गए और वह निकट के रामलीला मैदान, बागला मार्ग आदि को बंद कराने का प्रयास और करने लगे। इस पर वहां के दुकानदारों ने इनका विरोध करना शुरू कर दिया। इनमें आपस में ही कहासुनी और नोक-झोंक हो गई। कुछ लोगों ने इसे शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed