फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shelly became Miss Fresher, Monica was crowned Miss Farewell

हाथरस : शैली बनी मिस फ्रेशर, मोनिका को मिस फेयरवेल का खिताब

Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Shelly became Miss Fresher, Monica was crowned Miss Farewell
बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में शामिल एमए हिंदी की छात्राएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस। बागला डिग्री कॉलेज में हिंदी विभाग के एमए प्रथम एवं फाइनल के विद्यार्थियों ने स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें मिस फ्रेशर शैली एवं मिस फेयरवेल मोनिका सक्सेना को चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रो. छोंकर ने प्रेरक कथाओं के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों के प्रगति पथ पर प्रशस्त रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। पूर्व प्राचार्य मेजर राज कमल दीक्षित ने शास्त्रों के छोटे- छोटे दृष्टांत देकर विद्यार्थियों को उत्साहित एवं प्रेरित किया।
विज्ञापन

हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुनंदा महाजन ने कहा कि ऐसे समारोहों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार आता है और उनमें आत्मविश्वास की भावना की वृद्धि होती है। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. चंदशेखर रावल ने काव्य पाठ करने के बाद विद्यार्थियों के पांच लक्षणों की प्रेरणास्पद व्याख्या करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी विभाग के प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कुमार विश्वास की कविता का सस्वर पाठ करके कार्यक्रम में समा बांध दिया। विद्यार्थियों ने काव्य पाठ, नृत्य, लोक गीत आदि की प्रस्तुति दी। यहां पर डॉ. कौशलेश सिंह, डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. पिंकी वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed