फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: shed light on the symptoms of mental stress

हाथरस : मानसिक तनाव के लक्षणों पर डाला प्रकाश

Sat, 13 Mar 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: shed light on the symptoms of mental stress
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में विद्यार्थी उन्नयन कार्यक्रम के तहत आयोजित संगोष्ठी में मौजूद प्र? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सेठ फूलचंद्र बागला महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय तनाव प्रबंधन था। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
उन्होंने विद्यार्थियों में होने वाले तनाव के कारण व उसके निदान पर विस्तार से चर्चा की। संचालन करते हुए डॉ. कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कुछ न कुछ मानसिक अवसाद से ग्रसित है। आवश्यकता इस बात की है कि समय रहते उसे पहचाना जाए और उसकी उचित मानसिक चिकित्सा की जानी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशेखर रावल ने विभिन्न प्रकार के अवसाद व उसके प्राकृतिक चिकित्सकीय आयामों पर चर्चा की। डॉ. सुनंदा महाजन ने मानसिक तनाव के लक्षणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के मनोविकारों का उनके जीवन पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की। बागला चिकित्सालय की डॉ. नीलिमा ने विभिन्न प्रकार के मनोविकारों, उसके लक्षणों एवं उसके निदान पर विद्यार्थियों से चर्चा की और विद्यार्थियों की तनाव एवं मनोविकार संबंधी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. कौशलेश सिंह, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विमलेश, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. प्रीती वर्मा, अरुण गुप्ता, राजीव अग्रवाल, कुलप्रकाश, ईशांत शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, बृजकिशोर, हेमंत गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed