फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: shadowy fog, melting people shiver

हाथरस: छाया घना कोहरा, गलन ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी

Sat, 21 Dec 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: shadowy fog, melting people shiver
हाथरस: कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। - फोटो : HATHRAS
घने कोहरे और गलन ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी
विज्ञापन

सर्दी से लोगों का हाल बेहाल, अलाव का लिया सहारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शुक्रवार को पूरे दिन सर्दी के सितम से लोग कंपकंपाते ठिठुरते रहे। सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सूरज तो निकला, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। इस कारण लोग अलाव के सहारे तापते रहे। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से गलन बढ़ गई। लोग घरों में जल्दी कैद हो गए।
खरमास में सर्दी का कहर हर दिन बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया। कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर रेंगते रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप देरी से निकली। धूप हल्की होने के कारण लोगों को सर्दी से जरा भी निजात नहीं मिली। सर्दी के सितम के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। स्कूल कालेजों का अवकाश रहा। सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की कमी रही।
विज्ञापन

बाबू व कर्मचारी अलाव के सहारे बैठे रहे। जो लोग घरों से जरूरी काम से निकले वह पूरी तरह गर्म कपड़े पहने हुए थे। शाम को फिर से चली सर्द हवाओं ने गलन को बढ़ा दिया। शाम को फिर से हल्का कोहरा छा गया। वाहन धीमी गति से गंतव्य की दूरी तय करते हुए नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोग अलावा, हीटर ब्लोअर का सहारा लेते हुए नजर आए। सर्द हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed