फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Several resolutions aimed at empowering women

हाथरस : महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिलाए कई संकल्प

Wed, 24 Feb 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Several resolutions aimed at empowering women
हाथरस : पुलिस लाइन में कार्यक्रम को संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि समाज में हो रहे गलत कार्यों का हम सभी विरोध करें तभी महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को कम किया जा सकता है। इसके लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा। वे यहां न्यू पुलिस लाइन में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर उन्होंने कई संकल्प भी कराए। साथ ही स्वयं सहायता समूह व प्रगतिशील किसानों से भी संवाद किया।
उन्होंने उपस्थित लोगों को हाथ की मुट्ठी बंद करा संकल्प दिलाया कि हम दहेज की मांग नहीं करेंगे। बेटियों को पढ़ाएंगे, बाल विवाह को रोकेंगे और गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही कराएंगे। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित समूहों के सदस्यों को समूह संचालन के साथ-साथ अन्य कार्य करते हुए अपनी आय को बढ़ाने का आह्वान किया। आशा तथा आंगनबाड़ी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि प्रसव अस्पताल में ही हो और शिशुओं की मृत्युदर को कम किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाय कि अस्पताल में बच्चे का जन्म होने से जच्चा और बच्चा को खतरा कम रहता है। यदि बच्चे को स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या है तो उसका जन्म के समय ही समुचित इलाज किया जा सकता है। आज के समय में महिलाओं द्वारा हर क्षेत्र में आगे आकर अपना, अपने परिवार, राज्य एवं देश का नाम रोशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों-बेटियों में भेदभाव न करते हुए बेटियों को शिक्षा ग्रहण कराने आदि सुविधाएं दें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना आदि लाभपरक योजनाएं चलाईं जा रही हैं। आयुष्मान योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड से नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है।
कार्यक्रम में सबसे पहले सांसद राजवीर दिलेर, डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन की प्रगति पुस्तिका का राज्यपाल ने विमोचन भी किया। बैठक में पीडी एके मिश्र ने एनआरएलएम के बारे में जनपद स्तर पर किए जा रहे कार्यों से राज्यपाल अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने किया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम जेपी सिंह, सीडीओ आरबी भास्कर, एएसपी प्रकाश कुमार, सीएमओ डॉ. ब्रजेश राठौर आदि मौजूद थे।
जैविक खेती के लिए किया प्रेरित
राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों से कहा कि किसान रासायनिक खाद का उपयोग न करें। जैविक खेती कर पैदावार बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भी किसानों की आय को दुगुना करने के लिए किसानों के हित में विभिन्न योजनायें संचालित की जा रहीं हैं। किसानों के ऐसे समूह बनाए जाएं जो जैविक सब्जियों व अनाज की शादियों, छात्रावासों, बाजार आदि में बिक्री करें। ताकि किसानों को उचित दाम मिल सके। वहीं प्रगतिशील किसानों द्वारा खेती से जुड़े अनुभवों को साझा किया गया।

आवेदनों पर शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जाए
कार्यक्रम में एफपीओ एवं प्रगतिशील किसानों तथा जनपद में संचालित स्वयं सहायता समूह (महिला) के साथ राज्यपाल ने बैठक की। उन्होंने प्रगतिशील किसानों, एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। बैंकर्स को निर्देश दिए कि आवेदनों पर शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि समूह के माध्यम से कढ़ाई, बुनाई, सिलाई, हस्तशिल्प, मास्क, मोमबत्ती, विद्युत बिल कलेक्शन, राशन वितरण आदि कार्यो को करते हुए अपनी आजीविका को अच्छी प्रकार से निवर्हन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed