{"_id":"62dc46b2aa68e86c5427aeaa","slug":"hathras-seven-days-ago-also-two-convoys-of-gwalior-were-injured-on-this-nh-hathras-news-ali2966801156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सात दिन पहले भी ग्वालियर के दो कांविड़ये इसी एनएच पर हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सात दिन पहले भी ग्वालियर के दो कांविड़ये इसी एनएच पर हुए थे घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कांवड़ियों के साथ होने वाली यह पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले 15 जुलाई को भी ग्वालियर के कांवड़ियों के साथ ही दुर्घटना हुई थी और इसमें दो कांवड़ियें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्वालियर के गांव मणिपुर थाना छावनी निवासी राजू व उसका साथी मूलचंद जब अन्य साथियों के साथ कांवड़ लेकर आ रहा था तो 15 जुलाई को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बाईपास के निकट पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। यह जत्था गंगोत्री से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहा था।
इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया था। इस हादसे के बाद भी कांवड़ियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए और अब यह बड़ा हादसा हो गया। संवाद