फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seven cases of female harassment and domestic violence in public hearing

हाथरस : जनसुनवाई में आए महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के सात प्रकरण

Thu, 04 Feb 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Seven cases of female harassment and domestic violence in public hearing
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में एक महिला की समस्या सुनतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष व सदस्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह व सदस्य निर्मला दीक्षित की अध्यक्षता में महिला संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। सात प्रकरण महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा से संबंधित और दो प्रकरण संपत्ति से संबंधित प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष द्वारा संबंधित थाने के अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के तहत पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि, लंबित प्रकरणों एवं लंबित भुगतान के बारे में जानकारी दी। टीम ने थाना सादाबाद की मृतका के परिवार से मुलाकात की। इस प्रकरण में उपाध्यक्ष ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से जानकारी ली। उपाध्यक्ष ने शासन स्तर से यथाशीघ्र धनराशि दिलाने के लिए पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया। जनपद में संचालित वन स्टॉप वन सेंटर के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में निवासी करने वाली घरेलू महिलाओं को अपनी समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजने के लिए 2018 में गठित महिला आयोग द्वारा व्हाट्सप नंबर 6306511708 का संचालन शुरू किया गया है। सदस्य निर्मला दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों और थानाध्यक्षों को महिलाओं की समस्याआें को गंभीरता से लेते हुए इनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग व प्रभारी सचिव सुशील कुमार, अपर सिविल जज कनिष्ठ विभाग मिंकी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, महिला कल्याण अधिकारी मोनिक गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed