फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seva is the only organization that will continue the BJP's resolve

हाथरस : सेवा ही संगठन संकल्प को जारी रखेगी भाजपा

Wed, 26 May 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seva is the only organization that will continue the BJP's resolve
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 30 मई को केंद्र सरकार सात साल पूरे कर लेगी। इसे लेकर भाजपा की स्थानीय इकाई की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों के साथ सभी मोर्चो के जिलाध्यक्षों ने भी भाग लिया। बैठक में मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम के साथ कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही जनसेवा के विषय में भी चर्चा की।
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और हाथरस भाजपा के संगठन प्रभारी राजा वर्मा ने बताया कि 30 मई को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सात साल पूरे हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में भाजपा अपने सेवा ही संगठन संकल्प को जारी रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसके तहत गांवों में कोरोना के बचाव के लिए सेवा कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से कोरोना मरीजों के लिए खून या प्लाज्मा की कमी को दूर किया जाएगा। जून के पहले हफ्ते में बंगाल में चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा पर एक वर्चुअल बैठक भी की जाएगी, जिसमें कार्यकर्ताओं की हालत पर चिंता व्यक्त करके अग्रिम कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि पार्टी कोरोना काल में जिस प्रकार लोगों की मदद कर रही है, वह काबिल-ए-तारीफ है। यह क्रम आज भी निरंतर जारी है। आगामी कार्यक्रम के लिए सभी लोगों के सहयोग से कोरोना किट बनवाई जाएंगी, जिसमें सभी अत्यावश्यक स्वास्थ्य सामग्री रखी जाएगी। इसका वितरण शक्ति केंद्र प्रमुखों के माध्यम से गांव-गांव में किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। तकनीकी संयोजन जिला सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत का रहा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरीशंकर राना, प्रीति चौधरी, संतोष पठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, श्वेता दिवाकर, संतराज सिंह, जिला मंत्री प्रभात पचौरी, संध्या आर्य, जिला कार्यालय सह प्रभारी हर स्वरूप वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र भदौतिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह आचार्य, डौली माहौर, कुसुमादेवी मदनावत, दुर्गेश नंदनी, कप्तान सिंह ठेनुआं, डॉ. अविन शर्मा, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, सत्यपाल मदनावत, यशपाल सिंह चौहान, विपिन लाल पुंढीर, रामकुमार माहेश्वरी, देवचंद्र गौड़, विपिन लवानिया, वासुदेव माहौर, कुशलपाल पौरुष, शरद माहेश्वरी, राजपाल सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, ध्रुव शर्मा, शिवप्रताप सिंह, नीरज वैश्य, ओजवीर सिंह राणा, राजवीर कुशवाहा, दीपक उपाध्याय, अनिल पाराशर, चौ. हंवीर सिंह, राजेंद्र सिंह धाकरे, अंशुल शर्मा, चौ. हंवीर सिंह जाट आदि भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed