फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Settlement of objections on ward determination of municipality

हाथरस : नगर पालिका के वार्ड निर्धारण पर आई आपत्तियों का निस्तारण

Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसनगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका से बनाए गए वार्ड वार प्रस्तावों पर प्राप्त आपत्तियों को प्रशासन की ओर से निस्तारण कर दिया गया है।इसके बाद वार्डों के निस्तारण के प्रस्ताव को अंतिम मुहर के लिए शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Hathras: Settlement of objections on ward determination of municipality

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका से बनाए गए वार्ड वार प्रस्तावों पर प्राप्त आपत्तियों को प्रशासन की ओर से निस्तारण कर दिया गया है। अब नगर पालिका को आपत्तियों के निस्तारण के सापेक्ष वार्ड वार क्षेत्रों को शामिल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे शासन को संशोधित प्रस्ताव भेजा जा सके।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से विगत में नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया। जिले की करीब दो दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं को नगर पालिका परिषद में शामिल किया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से सीमा विस्तार के आधार पर वार्ड का परिसीमन करते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया। जिले के 35 वार्डों में नगर पालिका परिषद हाथरस के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

अब तक 27 वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतदाना होता था। नये प्रस्ताव में 2011 की जनगणना के अनुसार 2.10 लाख आबादी हो गई है। नगर पालिका की ओर से परिसीमन के प्रस्ताव पर आपत्तियां ली गई। इन आपत्तियों का प्रशासन की ओर से निस्तारण कर लिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के आधार पर संशोधित कर नया वार्ड वार खाका खींचा जाएगा। इसके बाद वार्डों के निस्तारण के प्रस्ताव को अंतिम मुहर के लिए शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed