{"_id":"63ac824ed8ac0461ab197b06","slug":"hathras-settle-complaints-of-people-by-setting-up-camps-in-villages-hathras-news-ali307919158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गांवों में शिविर लगाकर निपटाएं लोगों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गांवों में शिविर लगाकर निपटाएं लोगों की शिकायतें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित अवधि में कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने और प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पर अधिक शिकायतें प्राप्त होने का मुख्य कारण कार्यालय स्तर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान मानक के अनुरूप न होना है।
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने और प्राप्त शिकायतों को जनसुनवाई पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व जिन अधिकारियों की अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनको ग्राम पंचायतों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित कर शिकायतों का निस्तारण करने, पात्र व छूटे हुए लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। ,
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पात्रता की श्रेणी में नहीं आता है तो उसके संबंध में उसको कारण सहित अवगत कराना सुनिश्चित करें। संवाद