फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Service works done in the district on completion of seven years of central government

हाथरस : केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर जिले में हुए सेवा कार्य

Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Service works done in the district on completion of seven years of central government
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर जिलेभर में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा ने रविवार को सेवा कार्य अभियान चलाया। पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्रों के चिन्हित गांवों में जाकर सेवा कार्य किए।
इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम एवं गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। जिले के प्रभारी राजा वर्मा ने ग्राम नौगांव एवं भदूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने संगीला, सांसद राजवीर दिलेर ने ग्राम मढ़ापिथू एवं उघई, सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने ग्राम अखईपुर एवं दरियापुर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने ग्राम भेंकुरी एवं श्यामपुर, हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगला इमलिया एवं कुम्हरई, कार्यक्रम जिला संयोजक रूपेश उपाध्याय ने ग्राम सिंघर्र में जाकर ग्रामीणों को मास्क और काढ़ा बांटा। स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने ग्राम नगला रूंद में लाइव कार्यक्रम के साथ मास्क, सैनिटाइजर व काढ़ा का वितरण किया। इस कार्यक्रम में महेंद्र सिंह आचार्य, देवचंद्र गौड़, वासुदेव माहौर, कुसुमा देवी मदनावत, यशपाल सिंह चौहान, विपिन लाल, रामकुमार माहेश्वरी, अमर सिंह पांडेय, डॉ. अविन शर्मा, विष्णु बघेल, अखिलेश गुप्ता, चौ. चंद्रवीर सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, बृजेश चौहान, प्रीती चौधरी, प्रमोद सेंगर, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, संतराज सिंह, सुनील गौतम, हरिशंकर राना, संतोष पाथौर, प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, मथुरा प्रसाद गौतम, भीकम सिंह लोधी, संध्या आर्य, राजेंद्र चौधरी, पंकज गुप्ता, अनिल सिसौदिया, विवेक वार्ष्णेय, पवन रावत, शिवदेव दीक्षित, नीरज वैश्य, राजपाल सिंह, राजवीर कुशवाहा, दीपक उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, ध्रुव शर्मा, अनिल पाराशर, चौ. हंबीर सिंह, अंशुल शर्मा, चौ. हंबीर सिंह जाट, राजेंद्र सिंह धाकरे, ओजवीर राणा, शिवप्रताप सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संगठन के तहत 173 सेक्टरों में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed