फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Service will be terminated if the target of Ayushman card is not met

हाथरस : आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूरा न करने पर होगी सेवा समाप्त

Mon, 26 Sep 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:17 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शासन के निर्देश पर 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है।सिकंदराराऊ ब्लॉक में आयुष्मान कार्ड की प्रगति कम पाई गई।

विज्ञापन
Hathras: Service will be terminated if the target of Ayushman card is not met

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने ब्लॉक हाथरस, हसायन और सिकंदराराऊ में निरीक्षण कर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति का जायजा लिया।
हाथरस ब्लॉक के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ पर बीपीएम एवं बीसीपीएम को कठोर चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी जाएगी। हसायन ब्लॉक के तीन सीएचओ ललित कुमार, खुशबू एवं रेनू द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली जा रही थी।
विज्ञापन

तीनों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में आने वाली समस्त आशा कार्यकर्ताओं एवं संगिनियों द्वारा 20 आयुष्मान कार्ड बनवाते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सिकंदराराऊ ब्लॉक में आयुष्मान कार्ड की प्रगति कम पाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि 30 सितंबर तक लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। इस दौरान डीआईएसएम आयुष्मान भारत लेखेंद्र भारद्वाज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed