फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sensation spread as soon as the corona positive is found in the town

हाथरस: कस्बे में कोरोना पॉजिटिव मिलते ही फैली सनसनी

Thu, 23 Jul 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sensation spread as soon as the corona positive is found in the town
हाथरस: सहपऊ में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरी में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे ही उसके निवास पर पहुंच गई। महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने की है।
कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरी निवासी राशन डीलर के परिवार में से एक 21 वर्षीय महिला ने सीएचसी सहपऊ पर कोरोना सर्वे अभियान के तहत 20 जुलाई को कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसकी 22 जुलाई को देर रात कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट प्राप्त हुई। महिला सात माह की गर्भवती भी है। जैसे ही महिला की कोरोना पॉजिटिव होने के सूचना कस्बे के लोगों को हु्ई उनमें हड़कंप मच गया । सभी के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी कस्बे के मोहल्ला पुराना थाना के एक युवक की भी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। बाद में वह एवं उसके परिवार के लोगों की कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद कस्बावासियों ने चैन की सांस ली। महिला के सुसर ने बताया कि उसकी पुत्रवधु एवं पुत्र कोरोना प्रारंभ होने से पहले अलीगढ़ में रहते थे। चार माह से घर पर ही हैं। महिला के परिवार में ही सरकारी राशन की दुकान है। उसके ससुर राशन वितरण करने का कार्य करते हैं। वह जाने कितने लोगों के संपर्क में आए होंगे, यह सोचकर लोग ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला के परिवार के सभी सात सदस्यों का एवं आसपास के दस परिवार के 40 लोगों का सीएचसी पर कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेकर हाथरस भेज दिया है। इन दस परिवारों के 62 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। पॉजिटिव महिला को मुरसान के एल-1 हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेज दिया है। इधर, नगर पंचायत ने पॉजिटिव महिला के मकान के साथ पूरे मोहल्ले को सैंनिटाइज कराया।

एसडीएम सादाबाद ने डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर पॉजिटिव महिला के निवास स्थान से 250 मीटर की परिधि के अंतर्गत आने वाले स्थान को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। इस स्थान पर नगर पंचायत की ओर से बैरिकेडिंग करा दी गई है। हॉटस्पॉट में रहने वाले लोगों को लॉकडाउन में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। इस मौके पर चेयरमैन विपिन वशिष्ठ, ईओ उमाकांत सिंह, कोतवाल सत्यप्रकाश एवं क्षेत्रीय लेखपाल शिव कुमार गौतम भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed