फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Send the purchased paddy to the mill, ensure payment soon

हाथरस : खरीदे गए धान को भेजें मिल, भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करें

Thu, 09 Dec 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Send the purchased paddy to the mill, ensure payment soon
आत्मनिर्भर सहकारी समिति धाधऊ पर निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को क्षेत्र के धान क्रय केंद्र आत्मनिर्भर साधन सहकारी समिति धाधऊ एवं सहपऊ पूर्वी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने समिति के सचिवों से निरीक्षण रजिस्टर, बोरों की संख्या व धान की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली। धान नमी मापक यंत्र खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते यंत्र को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार को निर्देश दिए कि जिन किसानों का भुगतान लंबित हैं उनका भुगतान शीघ्र से शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करें। आत्मनिर्भर साधन सहकारी समिति धाधऊ के सचिव राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अब तक 10 कृषकों से 616.8़0 क्विंटल धान क्रय किया गया है। इसमें 380 क्विंटल धान संबद्ध चावल मिल में भेजा गया है।
विज्ञापन

अब तक 10 कृषकों में से सात का भुगतान कर दिया गया है। शेष के भुगतान की प्रक्रिया पीएफएमएस पोर्टल पर लंबित है। आत्मनिर्भर साधन सहकार समिति सहपऊ पूर्वी लि. के सचिव बृजकिशोर शर्मा से बताया कि अब तक नौ किसानों ने 735.20 क्विंटल धान क्रय किया गया है। 380 क्विंटल धान चावल मिल का भेजा गया है। सात कृषकों का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष दो के भुगतान की प्रक्रिया पोर्टल पर लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शेष धान को संबद्ध चावल मिल में भेजा जाए जिससे केंद्र पर भंडारण में असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कृषकों से भी फोन पर बात कर जानकारी ली। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि/रा. डॉ. बसंत अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सादाबाद विपन कुमार शिवहरे, जिला प्रबंधक पीसीएफ भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed