फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seema Upadhyay elected district panchayat president for the third time

हाथरस : तीसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं सीमा उपाध्याय

Sat, 03 Jul 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seema Upadhyay elected district panchayat president for the third time
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के बेहद प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने जीत हासिल की है। कांटे के मुकाबले में सीमा उपाध्याय ने दो वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने सपा-रालोद प्रत्याशी शशि चौधरी को हराया है। शशि चौधरी को सपा-रालोद ने अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया था। 24 सदस्यों में से सीमा को 13 और शशि चौधरी को 11 वोट मिले हैं।
सीमा उपाध्याय पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं। वह पहले भी दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष और एक बार आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। शनिवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान हुआ। इस चुनाव में सुबह करीब साढे़ 12 बजे तक सभी 24 सदस्यों ने मतदान कर दिया। इसके बाद दोपहर तीन बजे मतगणना हुई।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ही मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। डीएम रमेश रंजन ने प्रेक्षक की मौजूदगी में सीमा उपाध्याय को विजयी घोषित कर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। परिणाम आने के बाद कई स्थानों पर सीमा उपाध्याय का जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed