{"_id":"5dfd19888ebc3e88195bae7f","slug":"hathras-seeing-the-electricity-team-locks-the-houses-from-defaulters-hathras-news-ali2219727122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिजली टीम को देखकर बकायेदार लगा रहे घरों से ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिजली टीम को देखकर बकायेदार लगा रहे घरों से ताले
विज्ञापन
हाथरस: बकायेदार के घर पर ताला लगा होने पर नोटिस लगाता विद्युत कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
बिजली टीम को देखकर बकायेदार लगा रहे घरों में ताले
शहर मेें बकाया वसूली को टीम कर रही ओटीएस से संबंधित नोटिस चस्पा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बिजली टीम को देखकर बकायेदार घरों के ताले लगाकर गायब हो रहे हैं। शहर में टीमें बकाया वाले घरों के बाहर टीम बकाया का नोटिस चस्पा कर रही हैं। आने वाले दिनों में बिजली टीम द्वारा सार्वजनिक स्थल पर डुगडुगी बजाई जाएगी, ताकि लोग समय से बकाया जमा कर सकें।
उल्लेखनीय है कि शहर में करीब 11 सौ बकायेदार ऐसे हैं, जिन पर दस हजार से ऊपर का बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद विभाग को बकाया हासिल नहीं हुआ है। अब बिजली बकायेदारों से सख्ती से निपटने में जुट गया है। बिजली टीम को देखकर अधिकांश बकायेदार लोग घरों से ताले लगाकर गायब हो रहे हैं।
विभागीय टीम द्वारा ताले लगे घरों पर बकाया से संबधित नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। साथ ही टीम द्वारा लोगों से बकाया जमा करने की अपील की जा रही है। इस मामले में एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि जो लोग घरों के ताले लगाकर गायब हो गए हैं। उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं, ताकि लोग बकाया जमा कर ओटीएस का लाभ ले सकें।