{"_id":"5f7b70f28ebc3e9bc202bf26","slug":"hathras-security-extended-to-the-family-of-the-deceased-security-guards-will-also-walk-with-brother-hathras-news-ali245537988","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मृतका के परिवार को मिली सुरक्षा, भाई के साथ भी चलेंगे सुरक्षा गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मृतका के परिवार को मिली सुरक्षा, भाई के साथ भी चलेंगे सुरक्षा गार्ड
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस की बिटिया के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। गांव में भी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है इस परिवार के मन में जो भी आशंका है, उसे दूर करना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि मृतका के भाई के साथ दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें एक सब इंस्पेक्टर रैंक और दूसरा कांस्टेबल है। उन्होंने बताया कि यह दोनों सुरक्षाकर्मी जहां भी यह जाते हैं, उनके साथ ही रहेंगे।
एसपी ने बताया कि गांव में और मृतका के घर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। गांव में पुलिस फोर्स और पीएसी कैंप किए हुए है। एसआईटी की टीम भी गांव में जांच के लिए आ-जा रही है। सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।