फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sector and zonal magistrates will monitor Bakrid

हाथरस : बकरीद पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे निगरानी

Sat, 09 Jul 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sector and zonal magistrates will monitor Bakrid
हाथरस : ईद को लेकर सासनी कस्बे में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते एसपी विकास कुमार वैद्य व सीओ मन? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मस्जिद वार सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। डीएम ने तहसील हाथरस व सासनी क्षेत्र के लिए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) न्यायिक को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और सादाबाद तहसील क्षेत्र के लिए सीडीओ व तहसील सिकंदाराराऊ क्षेत्र के लिए एडीएम वित्त राजस्व को नामित किया है। सभी एसडीएम को तहसील वार जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। मस्जिद बार सेक्टर प्रभारियों को भी नामित किया गया है।

डीएम के निर्देश पर सभी सेक्टर प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र की मस्जिदों में सफाई और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। कुर्बानी स्थल का भी दौरा किया। दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने सासनी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया। सभी कोतवाली प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में संवेदनशील क्षेत्रों के साथ शहर के बाजारों में फ्लैग मार्च किया। डीएम ने सभी को ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed