फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Second dry run for Corona vaccination today, Health Department ready

हाथरस : कोरोना के टीकाकरण के लिए दूसरा ड्राई रन आज, स्वास्थ्य विभाग तैयार

Sun, 10 Jan 2021 09:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Second dry run for Corona vaccination today, Health Department ready
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सोमवार को कोरोना के टीकाकरण के लिए दूसरा ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) करेगा। जिले में कोरोना वैक्सीन पहुंचने से पहले एक और ड्राई रन के साथ ही व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद किया जा रहा है, ताकि वैक्सीन आने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का काम सुचारु रूप से शुरू किया जा सके।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार प्रत्येक सत्र में अधिकतम 15 लाभार्थियों का कोविन डमी पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। टीकाकरण टीम निर्धारित स्थल पर सुबह सवा नौ बजे तक पहुंच जाएगी। पूर्वाभ्यास सत्र सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा और समस्त लाभार्थियों का टीकाकरण किए जाने तक जारी रहेगा। अभियान की तैयारियाें को परखने के लिए जिले में 11 जनवरी को ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। पांच जनवरी को छह केंद्रों पर आयोजित ड्राई रन पूरी तरह से सफल रहा था। इस बार नौ केंद्रों पर ड्राई रन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि ड्राई रन के जरिये जिले में टीकाकरण कार्य की संपूर्ण प्रक्रिया, कोविन पोर्टल में डाटा एंट्री और टीकाकरण स्थलों पर सुविधाओं की उपलब्धता को परखा जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस तरह से पांच जनवरी को ड्राई रन किया गया था, ठीक उसी तरह इस बार भी किया जाएगा। हर केंद्र पर वैक्सीन पहुंचाने से लेकर टीकाकरण की संपूर्ण प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में हुआ पूर्वाभ्यास सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed