{"_id":"619be77b8d0af574bb4ed479","slug":"hathras-seal-on-proposals-for-development-works-in-municipal-bodies-hathras-news-ali2787929146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः नगर निकायों में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः नगर निकायों में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में 14वें, 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्वीकृत कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जो प्रस्ताव टुकड़ों में प्रस्तुत किए गए है उनका पूर्ण डीपीआर तैयार करने एवं प्रस्ताव में रंगीन फोटोग्राफ लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में कहा गया कि जहां पर भी पार्क का निर्माण हो उसकी चाहरदीवारी की ऊंचाई अधिक न रखें। पार्क में बेंच, लाइट, पीने का पानी आदि के उचित प्रबंध कराने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत की ओर से प्रस्तुत किए गए कुछ प्रस्तावों को छोड़कर शेष प्रस्ताव सर्व सहमति से पास किए गए।
नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में खरीदी जाने वाली सामग्री को जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के संबंध में डीपीआर तैयार करने से पूर्व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को अधीक्षण अभियंता के साथ निर्धारित स्थल का मौका मुआयना करने के बाद प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।