फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM sealed the shop after getting more stock of firecrackers

हाथरस : पटाखों का अधिक स्टॉक मिलने पर एसडीएम ने दुकान की सीज

Fri, 08 Oct 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM sealed the shop after getting more stock of firecrackers
हाथरस रोड पर पटाखे की दुकान को सील करातीं एसडीएम। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली के त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम अंजली गंगवार ने बृहस्पतिवार को आतिशबाजी और पटाखों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित सीमा से अधिक पटाखों का स्टॉक मिलने पर एसडीएम ने एक दुकान को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकान के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया और सभी संबंधित दस्तावेजों की जांच की। एसडीएम ने दुकान में उपलब्ध पटाखों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। एसडीएम ने बताया कि सादाबाद में हाथरस रोड पर स्थित पटाखों के शोरूम पर पटाखों का स्टॉक अनुमत सीमा से बहुत अधिक मात्रा में था।
विज्ञापन

दुकान में पीछे एक गोदाम भी था, जिसमें बहुत अधिक मात्रा में पटाखे स्टोर किए गए थे। दुकान मालिक संबंधित अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इसलिए उक्त दुकान को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है तथा दुकान मालिक को नोटिस दिया गया है कि वह सभी संबंधित अभिलेख सहित तीन दिन में अपना पक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर दुकानों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पानी का टैंक, बालू, फायर एक्सटिंग्यूशर की भी जांच की गई। एसडीएम ने बताया कि सभी पटाखा विक्रेता नियमानुसार निर्धारित मात्रा में पटाखा सामग्री रखें और बनाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed