फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM Sadar accused of bias in measurement of land

हाथरस : एसडीएम सदर पर भूमि की पैमाइश में पक्षपात का आरोप

Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM Sadar accused of bias in measurement of land
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित जमुना बाग की भूमि पर पूर्व एमएलसी मुकुुल उपाध्याय की पत्नी रितु उपाध्याय के होटल के जबरन मानचित्र स्वीकृति के मामले में हनुमान प्रसाद पोद्दार ने एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसडीएम पर अवकाश के दिन भूमि की पैमाइश करने का भी आरोप लगाया है।
हनुमान प्रसाद ने कहा है कि रितु उपाध्याय के होटल के मानचित्र आवेदन को चार चार अलग अलग तारीखों पर अस्वीकृत किया जा चुका है लेकिन अब पांचवीं वार जबरन स्वीकृति की कार्रवाई गैरकानूनी तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे द्वारा पूर्व में भी मानचित्र आवेदन निरस्त किया जा चुका है। अब पांचवीं बार जबरन स्वीकृति की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जमुनाबाग की भूमि का जबरन मानचित्र स्वीकृति के क्रम में एसडीएम द्वारा 29 मई रविवार अवकाश के दिन वार्ता की और व्हाट्सएप पर नोटिस भेजा। अलीगढ़ रोड स्थित भूमि जमुना बाग का मामला सिविल न्यायालय में लंबित है। हनुमान प्रसाद ने कहा कि बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के झूठे साध्य गठित करने के उद्देश्य से उनकी निजी भूमि की नाप तोल का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को एसडीएम सदर के फोन आने के बाद मैंने उसी दिन रात को लगभग नौ बजे अपनी लिखित आपत्ति व साक्ष्य के रूप में कानपुर जाने का रेलवे टिकट भेजकर अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि एसडीएम सदर ने मेरे प्रार्थना पत्र पर निर्णय न लेते हुए एक पक्षीय कार्रवाई कर मुकुल उपाध्याय के कर्मचारियों के साथ 30 मई दिन सोमवार को भूमि की पैमाइश और 31 मई की रात्रि को भूमि की पैमाइश अपनी तहसील की टीम के साथ कर ली गई है। संवाद

- भूमि पैमाइश को लेकर हनुमान प्रसाद पोद्दार को नोटिस जारी किए गए है। लगातार पत्राचार जारी है। उन्हें अगर किसी किस्म की शिकायत है तो वह जिलाधिकारी को अवगत भी करा सकते हैं। - विपिन शिवहरे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed