{"_id":"5e42f8698ebc3ee619651a42","slug":"hathras-sdm-s-mercury-rises-due-to-encroachment-and-dirt-instructions-given-to-eo-sadabad-news-ali2264159168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अतिक्रमण और गंदगी को देखकर चढ़ा एसडीएम का पारा, ईओ को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अतिक्रमण और गंदगी को देखकर चढ़ा एसडीएम का पारा, ईओ को दिए निर्देश
विज्ञापन
अतिक्रमण और गंदगी को देख चढ़ा एसडीएम का पारा
बाजारों में घूमकर देखा हाल, मिली गंदगी और अवैध अतिक्रमण, ईओ को दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। एसडीएम राजेश कुमार ने मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार में घूमकर अतिक्रमण और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सड़कों और फुटपाथों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी और असंतोष जाहिर करते हुए एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि नगर के बाजारों में अतिक्रमण की शिकायतेें लगातार मिल रही थीं, लिहाजा जब उन्होंने मंगलवार को बाजार में निरीक्षण किया तो पाया गया कि जवाहर बाजार में अतिक्रमण हो रहा है। फुटपाथों को घेर लिया गया है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों के लिए निकलने की लिए जगह तक नहीं बची है। जगह जगह गंदगी पड़ी हुई है। अग्रवाल सेवा सदन के पास भी काफी गंदगी पड़ी हुई है। इससे स्पष्ट है कि सादाबाद में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और सफाई व्यवस्था भी सुचारु रूप से नहीं हो रही है।
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सादाबाद के मुख्य बाजार, तिराहों, चौराहों पर अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाले नालियों के ऊपर किए जा रहे अवैध कब्जों को लेकर भी एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
आज व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे एसडीएम
अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव ने बताया कि तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में अतिक्रमण और पॉलिथीन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।