फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM removed encroachment, created panic

हाथरस : एसडीएम ने हटवाए अतिक्रमण, मची खलबली

Wed, 16 Jun 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM removed encroachment, created panic
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसडीएम सदर अंजली गंगवार की अगुवाई में शहर के आगरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला गया। इस मौके पर अतिक्रमण की जद में आ रहे कई पक्के-कच्चे निर्माण जेसीबी ने ध्वस्त कर दिए, जिससे वहां खलबली मची रही।
दो दिन से स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। मंगलवार को भी बस स्टैंड के निकट एसडीएम सदर अंजली गंगवार की अगुवाई में फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला गया। जेसीबी ने बस स्टैंड के सामने से लेकर हनुमान वाटिका बरातघर तक सड़क के किनारे दोनो ओर दुकानों पर लगे टिनशेड उखाड़ दिए और इन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया। कुछ अतिक्रमणकारियों ने अभियान चलता देख अपने खोखे आदि पहले ही हटा लिए थे। साथ ही टीम ने यह भी निर्देश दिए कि यदि फिर अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed