फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM raided and caught 420 sacks of rice, sealed

हाथरस : एसडीएम ने छापा मारकर पकड़ा 420 बोरे चावल, किया सील

Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM raided and caught 420 sacks of rice, sealed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम अंजली गंगवार ने बुधवार की शाम को दाऊजी अड्डा और जैतई रोड पर एक मकान और गोदाम पर छापा मारा। दोनों जगहों से चावल के लगभग 420 बोरे बरामद किए गए हैं। मौके पर ही चावल को सील कर दिया गया।
इधर, चावल की कालाबाजारी की संभावना जताई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि चावल का भंडारण करने वालों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि इतनी भारी मात्रा में चावल कहां से आया। एआरओ ने बताया कि फिलहाल चावल को सील कर दिया गया है। यह जांच की जा रही है कि कहीं यह चावल सरकारी तो नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि मौके पर चावल सफेद कट्टों में था। उसके सरकारी होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। चावल का भंडारण करने वालों को आरोपपत्र जारी कर पूछा गया है कि इतनी मात्रा में चावल कहां से और क्यों आया। चावल कुछ सिले हुए तो कुछ खुले हुए बोरो में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed