{"_id":"605e1fa78ebc3e8d1654fd1a","slug":"hathras-sdm-caught-illegal-sale-of-liquor-two-arrested-hathras-news-ali2596579194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसडीएम ने पकड़ी शराब की अवैध बिक्री, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसडीएम ने पकड़ी शराब की अवैध बिक्री, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस : एक ढाबे पर छापा मारतीं एसडीएम सदर और मौके से बरामद शराब।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसडीएम सदर अंजलि गंगवार ने बृहस्पतिवार की रात को जलेसर रोड स्थित एक ढाबे पर छापा मारा। एसडीएम को यहां बिना लाइसेंस के शराब की अवैध रूप से बिक्री होते हुए मिली।
एसडीएम को देर रात को शिकायत मिली थी कि जलेसर रोड स्थित बजरंग ढाबे पर बिना लाइसेंस के शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है। सूचना पर एसडीएम ने ढाबे पर छापा मारा। उन्होंने दो लोगों को मौके से अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को भी बुला लिया गया।
एसडीएम ने ढाबे पर ताला लगवा दिया और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम ने बताया कि होली के पर्व को लेकर शराब की अवैध बिक्री की कड़ी निगरानी की जा रही है। अगर कहीं भी इस तरह शराब बिकते हुए पाई जाएगी तो पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर भी अवैध रूप से शराब बांटने या भंडारण करने के संबंध में भी सूचना दी जाती है। इस पर भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी।